बेरमो /डीवीसी सीएसआर कोनार डैम के सहयोग से बनासो एवं चानो के विस्थापित युवा पैदल यात्रा दूध मटिया वन महोत्सव के लिए निकाली।पर्यावरण प्रेमियों का पैदल जत्था दूधमटिया के लिए हुए रवाना l
टाटीझरिया के दूधमटिया वन में मंगलवार को आयोजित वन रक्षाबंधन एवं पर्यावरण मेला को लेकर विष्णुगढ़ के पर्यावरणप्रेमियों में भी उत्साह देखा गया। मंगलवार को विष्णुगढ़ से एक दर्जन से अधिक पर्यावरण प्रेमियों का जत्था बनासो पंचायत के नावाटांड से पर्यावरण प्रेमी सह सर्पमित्र सुरेश राम की अगुवाई में पर्यावरण मेले में शामिल होने के लिए करीब 27 किमी पैदल मार्च किए। इस दौरान पैदल मार्च करते हुए पर्यावरण प्रेमियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूकता किया। जत्थे को डीवीसी के अधिकारियों रबी रंजन, प्रबंधक असैनिक, आर सोरेन कनीय अभियंता, सीएसआर के टेकलाल ने जत्थे में शामिल सभी लोगों को माला पहनाकर सम्मानित किया तथा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पर्यावरण प्रेमी सुरेश राम ने बताया कि झारखंड के प्रसिद्ध दूधमटिया पर्यावरण मेले में सभी पर्यावरण प्रेमी बीते चार सालों से विष्णुगढ़ से पर्यावरण प्रेमी पैदल करीब 27 किमी की दूरी तय कर शामिल होते हैं। इस दौरान डीवीसी प्रबंधन ने सीएसआर मद से सहयोग हर वर्ष सहयोग भी मिलता है। जत्थे में शामिल लोगों को हजारीबाग सांसद प्रतिनिधि दीपू बरनवाल, भेलवारा पंचायत भवन में मुखिया लक्ष्मी कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि गंगाधर महतो ने स्वागत किया तथा भोजन की व्यवस्था की। सभी ने उनका आभार जताया। पैदल जत्थे में सर्पमित्र सुरेश राम, मिथिलेश गोल्डी, प्रवेश सिंह, राजू श्रीवास्तव, काजल कुमारी, संगीता किस्कू, नेमिया कुमारी, कुंती कुमारी, सुगन किस्कू, सागर करमाली, कृष्णा कुमार दास, सतीश राज समेत कई लोग शामिल थे।
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
