Home » News Update » अवैध बालू खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, एक ट्रैक्टर जब्त।

अवैध बालू खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, एक ट्रैक्टर जब्त।

बोकारो: उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में कसमार थाना अंतर्गत कसमार–बहादुरपुर पथ पर पोंडा के समीप अवैध रूप से बालू खनिज का उत्खनन कर प्रेषण करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया।

प्रशासनिक टीम ने उक्त ट्रैक्टर को विधिवत जप्त कर कसमार थाना को सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, खान निरीक्षक अजय कुमार महतो एवं पुलिस बल मौजूद रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन व खनिज तस्करी में लिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal