बोकारो: पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देशानुसार ओपी कथारा थाना प्रभारी राजेश प्रजापति के नेतृत्व में कथारा हाई स्कूल एवं सेंट मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान थाना प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों, साइबर अपराध से बचाव, डायल 112 (आपातकालीन सेवा), डायल 1930 (साइबर फ्रॉड शिकायत हेल्पलाइन) तथा पोक्सो एक्ट (बाल संरक्षण अधिनियम) के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियाँ अपनाकर दुर्घटनाओं और ऑनलाइन ठगी जैसी घटनाओं से बचा जा सकता है।
श्री प्रजापति ने छात्रों से अपील की कि वे जागरूक नागरिक बनें और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन का तुरंत उपयोग करें।
कार्यक्रम के अंत में बोकारो पुलिस की ओर से विद्यालयों को खेल सामग्री का वितरण किया गया।
विद्यालय प्रशासन एवं छात्रों ने इस पहल के लिए बोकारो पुलिस का आभार व्यक्त किया और इसे समाजहित में एक सराहनीय कदम बताया।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
