पलामू, बिहार विधानसभा चुनाव के मदेनजर वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी के नेतृत्व मे कल दिनांक 9 अक्टूबर 2025 के रात्रि करीब 10 बजे नौडीहा बाजार थाना अंतर्गत खैरादोहर पंचायत के लकड़ाही बाजार मे वाहन चेकिंग के दौरान दो युवक सिकंदर उरांव पिता स्वगीय जगु उरांव एंव विनोद उरांव पिता सूजन उरांव को भरठुवा बन्दुक एंव गोली के साथ गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार किए गए दोनों युवक ग्राम हुटुकदाग थाना छतरपुर के निवासी है, थाना अमित कुमार ने बताया की गिरफ्तार किये गए युवक ने पूछ ताछ मे बताया की जंगली सूअर के शिकार करने जा रहे थे, वही दोनों युवक को आमर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत मे भेजा गया जेल

