Home » News Update » पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार

पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार

परिजनों को दी आरोपी को न्यायालय में आत्मसर्पण करने की जानकारी,*

 

हंटरगंज/चतरा :- न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त के घर शुक्रवार को इश्तेहार चिपकाया हैं। चतरा जिला वशिष्ठ थाना पुलिस सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में प्राथमिक अभियुक्त चतरा जिला के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौकाडीह निवासी ख़ेमन गंझू या का पुत्र डब्लू गंझू के घर पहुंचकर न्यायालय के आदेश पर उनके घर में जाकर दीवार पर इश्तेहार चिपकाया। इस दौरान ग्रामीणों के समक्ष दौरान ढोल बजवाकर गांव के लोगों को सूचित किया गया और फरार अभियुक्त को शीघ्र न्यायालय में समर्पण करने की चेतावनी दी गई। पुलिस सब इंस्पेक्टर ने उनके परिजनों को बताया कि उक्त अभियुक्त को न्यायालय में एक माह के अंदर सरेंडर करना है। ऐसा नहीं करने पर उनके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए कुर्की जब्ती की जाएगी । बताते चले कि यह अभियुक्त के विरुद्ध वशिष्ठ नगर थाना कांड संख्या 71/2021 धारा420,412,34 और आईपीएस 25(1- बी ) 26,35 एनडीपीएस एक्ट दर्ज है तीन वर्ष से ऊपर से फरार चल रहे है। मौके पर सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal