तेनुघाट — बोकारो जिला के पेटरवार प्रखंड अंतर्गत उलगड़ा पंचायत के नर्राबेडा में विजय तुरी के घर से दिनेश तुरी के घर की और तीन सौ फिट पी सी सी पथ का शिलान्यास माननीय मंत्री योगेद्र प्रसाद की धर्म पत्नी सह पूर्व विधायक बबिता देवी ने नारियल फोड़ कर की। वहीं श्रीमती बबिता देवी ने बताया की नर्राबेडा के लोगो को सड़क के बिना बहुत ही दिक्क़त होती थी, जिसका आज तीन लाख पेंतीस हजार पाँच सौ की लागत से निर्माण किया जा रहा है। इसके बनने से लोगो को बहुत ही सुविधा होगी। इस मौके पर जे एम एम जिला सचिव मुकेश महतो, प्रकाश महतो, उमेश महतो, उलगड़ा मुखिया अरबिंद कुमार मूर्मू, धर्मेंद्र कुमार, शिवचरण सहित कई लोग मौजूद थे।

