Home » News Update » डीवीसी के सप्लाई मजदूरों ने चरणबद्ध आंदोलन का किया निर्णय

डीवीसी के सप्लाई मजदूरों ने चरणबद्ध आंदोलन का किया निर्णय

बेरमो /डीवीसी बोकारो ताप विद्युत केन्द्र के सप्लाई मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया है। सप्लाई मजदूरों की मांगों में स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड में बदलना, स्थायी कर्मचारियों के समान बिजली भत्ता देना, बिजली बिल को मासिक वेतन से कटौती करना और स्मार्ट मीटर का अवैध एवं विवादित बिल निरस्त करना शामिल है।

सप्लाई मजदूरों की मांगें इस प्रकार हैं स्थायी कर्मचारियों के समान बिजली के प्रीपेड स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड में परिवर्तित करना।स्थायी कर्मचारियों के समान बिजली भत्ता देना। बिजली बिल को मासिक वेतन से कटौती करना। स्मार्ट मीटर का अवैध एवं विवादित बिल निरस्त करना। स्थायी कर्मचारियों के समान मूल वेतन के आधार पर इंसेंटिव देना। त्रीपक्षीय समझौते के अनुसार चिकित्सा सुविधा देना।

सप्लाई मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 14 अक्टूबर को उप महाप्रबंधक के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर मांग पत्र सौंपा जाएगा। मांगों का निष्पादन नहीं होने पर 30 अक्टूबर को एकदिवसीय टूल डाउन और अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने कहा कि प्रबंधन के द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद भी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। इसलिए अब आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं है। बैठक में डीवीसी ठेका मजदूर संघ के महामंत्री भरत यादव, संजय मिश्रा, ब्रजकिशोर सिंह, नवीन पाठक, असीम तिवारी, नागेश्वर महंतो, रीतलाल महतो और विष्णु गोस्वामी सहित अन्य नेता उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal