बेरमो /झारखंड राज्य एससी एसटी अधिकार मोर्चा ने बोकारो थर्मल स्थित झारखंड चौक में प्रस्तावित आंदोलन के तहत भारत के सर्वोच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बीआर गवई पर कोर्ट में सुनवाई के दौरान जूता फेंकने के मामले में वकील शंकरा किशोर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। झारखंड राज्य एससी एसटी अधिकार मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार राम ने कहा कि सरकार एक जांच कमेटी बनाकर वकील शंकरा किशोर को न्यायलय से सेवा मुक्त करे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार इस पर कार्रवाई नहीं करती है, तो दलित, आदिवासी और बहुजन समाज के लोग जोरदार आंदोलन करेंगे।
सभा में वक्ताओं ने वकील शंकरा किशोर की निंदा की और कहा कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। सभा में गनेश राम, सुषमा देवी, सरजु रजक, गोविंदर राम, राम प्रसाद राम सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन राज कुमार राम ने किया और अध्यक्षता दीपक बोध ने की। सभा में कई लोगों ने अपनी बात रखी और वकील शंकरा किशोर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
