Home » News Update » त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई — नमूना संग्रहण एवं मिलावटी खाद्य पदार्थ नष्ट

त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई — नमूना संग्रहण एवं मिलावटी खाद्य पदार्थ नष्ट

Hazaribagh: आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि जायसवाल के निर्देशानुसार आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा हजारीबाग शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

इस दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर हुसैन के नेतृत्व में विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में झारखण्ड मिष्ठान भण्डार से रसगुल्ला तथा राजु ट्रेडर्स से सोयाबिन तेल का नमूना संग्रह किया गया। इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य जाँच प्रयोगशाला, नामकुम राँची भेजा जाएगा।

इसके अतिरिक्त कल्लू चौक स्थित गुप्ता मिष्ठान भण्डार एवं केसरी मिष्ठान भण्डार में औचक निरीक्षण के दौरान स्वच्छता बनाए रखने का सख्त निर्देश दिया गया। वहीं हरियाणा जलेबी, कल्लू चौक में जलेबी में औद्योगिक रंग की पुष्टि होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा मौके पर ही उसे नष्ट कराया गया।

निरीक्षण के दौरान होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को अपने परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने, मिलावट रहित खाद्य सामग्री के उपयोग एवं विक्रय का सख्त निर्देश दिया गया। साथ ही रसोईघर में कार्यरत कर्मियों को मास्क, केप एवं एप्रोन पहनकर ही खाद्य पदार्थ तैयार करने के निर्देश दिए गए।

ठेला एवं खोमचा संचालकों को भी चेतावनी दी गई कि वे प्रतिबंधित रंगों एवं रसायनों का उपयोग न करें, अन्यथा नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण अभियान में खाद्य सुरक्षा विभाग के श्री विकास शर्मा, श्री सुरज कुमार, श्री शशि भूषण मुंडा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal