बोकारो: उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार गुरुवार को पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंजकीरो क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ जिला खनन विभाग सघन छापामारी अभियान चलाया।
अभियान के दौरान कंजकीरो बस्ती के समीप पहाड़ पर अवैध पत्थर खदान का खुलासा हुआ। मौके से पत्थर लदा एक ट्रैक्टर (स्टोन बोल्डर) को जब्त किया गया। जब प्रशासनिक टीम ट्रैक्टर को थाना ले जा रही थी, तभी वाहन मालिक और कुछ स्थानीय लोगों ने भीड़ जुटाकर ट्रैक्टर को बलपूर्वक छुड़ा लिया, जिससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।
इस घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने वाहन मालिक एवं अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ पेंक नारायणपुर थाना में 9 लोगो
- निरंजन अग्रवाल,
- रेवत लाल महतो,
- गौतम महतो,
- निर्मल प्रजापति,
- निर्मल रजक,
- चेत लाल रजक,
- लालमोहन तूरी,
- प्रदीप महतो,
- सुबोध ठाकुर
पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
अभियान के दौरान खान निरीक्षक सीताराम टुडू, खान निरीक्षक अजय कुमार महतो तथा पुलिस बल मौके पर मौजूद थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
