Home » News Update » गिरिडीह नटराज चौक पर बड़ा हादसा- नगर निगम का ट्रैक्टर डिवाइडर से टकराकर स्कॉर्पियो पर पलटा, बाल-बाल बचे स्कॉर्पियो में सवार लोग

गिरिडीह नटराज चौक पर बड़ा हादसा- नगर निगम का ट्रैक्टर डिवाइडर से टकराकर स्कॉर्पियो पर पलटा, बाल-बाल बचे स्कॉर्पियो में सवार लोग

गिरिडीह के नटराज चौक के समीप नगर निगम का कचरा उठाने वाला ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गया और पास में खड़ी एक स्कॉर्पियो पर पलट गया। इस हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि, राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और वाहन सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। वंही इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। इसकी सूचना मिलते ही नगर निगम की जेसीबी मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को रास्ते से हटाकर यातायात को फिर से सुचारू कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal