Home » News Update » दिनांक 16 अक्टूबर, 2025 को व्यवहार न्यायालय, गिरिडीह में पीड़ित प्रतिकर मुआवजा

दिनांक 16 अक्टूबर, 2025 को व्यवहार न्यायालय, गिरिडीह में पीड़ित प्रतिकर मुआवजा

दिनांक 16 अक्टूबर, 2025 को व्यवहार न्यायालय, गिरिडीह में पीड़ित प्रतिकर मुआवजा, विचाराधीन कैदियों के संबंध में अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी तथा जिला मंडल कारागार में आधारभूत संरचना के संवर्धन हेतु माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मार्तंड प्रताप मिश्रा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया ।

उक्त बैठक में उपायुक्त महोदय रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम रवि शंकर मिश्रा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश षष्ठम सुश्री प्रीति कुमारी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विनोद कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार सफदर अली नैय्यर, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी गिरिडीह मोहम्मद ज़फरुल्लाह, प्रोबेशन पदाधिकारी सुश्री नेहा कंचन टोप्पो, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, जेलर मंडल कारा श्रीमती धर्मशिला देवी, पुलिस उपाधीक्षक एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।

इस दौरान बैठक में सभी आवश्यक प्रक्रियाओं के बाद कुल नौ पीड़ितों को मुआवजे के लिए उपयुक्त पाया गया, जिसमें अंतरिम और अंतिम मुआवजा दोनों शामिल है । इसके साथ ही

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के दिशा निर्देश के आलोक में कुल 17 विचाराधीन बंदियों को चिन्हित किया गया एवं उनकी जमानत अथवा रिहाई के लिए अग्रतर कार्रवाई हेतु आदेश दिए गए। इसके उपरांत जिला मंडल कारागार में आधारभूत संरचना के संवर्धन हेतु विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई, तथा आवश्यक कार्यों हेतु आवंटन की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के लिए आदेश दिए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal