Home » News Update » सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पतरातू थर्मल में दीपोत्सव एवं छठ महोत्सव मनाया गया

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पतरातू थर्मल में दीपोत्सव एवं छठ महोत्सव मनाया गया

आज दिनांक 18 अक्टूबर 2025 दिन शनिवार को विद्या भारती विद्यालय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पतरातू थर्मल में दीपोत्सव एवं छठ पूजा उत्सव बड़े ही हर्षों- उल्लास के साथ मनाया गया। इस उत्सव का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र कुमार पाठक जी के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।कक्षा प्रथम से लेकर दशम तक की सभी भैया और बहनो ने छठ पूजा उत्सव में भाग लिया इसमें विद्यालय में भैया और बेहनो के संग सभी दीदी जी और आचार्य जी ने पूरे नेग विधान और रीति रिवाज के साथ उत्सव मनाया और झाँकी भी निकली |

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र कुमार पाठक जी ने कहा कि हमारी भारतीय परंपरा ओर रीति रिवाज के कारण पूरा विश्व शांति और आनंद का एहसास करता है।छठ पूजा पूरे उत्तर प्रदेश,बिहार,झारखंड में बड़े ही जोश और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। प्रधानाचार्य जी ने यह भी कहा की छठ पूजा प्रत्यक्ष देवता के रूप में पूजे जाने वाले सूर्य भगवान को समर्पित है।इससे भक्तों को मनवांछित फल प्राप्त होता है।श्रद्धा और विश्वास के साथ इस त्यौहार को करने से मन को अपार शांति मिलती है।

 

कक्षा प्रथम से दशम तक के भैया एवं छोटी-छोटी बहनों के द्वारा दीपोत्सव का कार्यक्रम रखा गया था।जिसमें एक बढ़कर एक दीपक का डिजाइन लोगों के भैया बहनों के द्वारा बनाया गया था। जिससे लोगों को यह प्रेरणा मिल सके की मिट्टी के दिए जलाना और चीन से बने हुए प्रकाशित वस्तुओं का बहिष्कार करना बहुत ही आवश्यक है। जिससे हमारा भारत का पर्यावरण संरक्षित एवं सुरक्षित रहे।

 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से दीदी जी में सुमन सिन्हा ,नूतन सिंह , नताशा सिन्हा, दीपिका कुमारी, बबीता कुमारी , नीलम पांडे ,आचार्य में उदय मिश्रा, संजय सिंह, चंदन कुमार,सुबोध कुमार डे, आकाश कुमार,हॉलैंड कुमार महतो,दीपक कुमार ठाकुर,फुलेन्द्र कुमार महतो,सीताराम सिंह ,राम चरण राणा ,लक्ष्मी पंडित ,रोहित कुमार मोदक,लालदेव महतो का विशेष योगदान रहा एवं सभी कर्मचारी बंधु भगिनी मुख्य रूप से उपस्थित थे। शांति मंत्र के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।

 

 

पतरातू से गुलाम सरवर की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal