Home » News Update » जावेद इलेवन ने जीता ‘दीवाली धमाका क्रिकेट कप’,गोमिया फाल्कन्स को 28 रन से हराया

जावेद इलेवन ने जीता ‘दीवाली धमाका क्रिकेट कप’,गोमिया फाल्कन्स को 28 रन से हराया

बेरमो /बोकारो थर्मल स्थित स्वामी विवेकानंद मैदान में चल रही पांच दिवसीय दीवाली धमाका क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया.मैच में इसरी की टीम जावेद इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोमिया फाल्कन्स को 28 रनों से हराकर टूर्नामेंट का विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया.पहले बल्लेबाजी करने उतरी जावेद इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट खोकर 95 रन का स्कोर खड़ा किया.टीम के लिए उत्कर्ष ने केवल 13 गेंदों में 27 रनों की तेज़तर्रार पारी खेलकर निर्णायक योगदान दिया.लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोमिया फाल्कन्स की टीम 10 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर मात्र 67 रन ही बना सकी.जावेद इलेवन ने 28 रनों की आसान जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किया.मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब उत्कर्ष को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन (13 गेंदों पर 27 रन और 2 विकेट) के लिए दिया गया.मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बैट्समैन का खिताब शशि को प्राप्त हुआ.बेस्ट बॉलर का सम्मान प्रवीण को दिया गया.विजेता टीम जावेद इलेवन को मुख्य अतिथि बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने ट्रॉफी के साथ 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया.वहीं उपविजेता गोमिया फाल्कन्स की टीम को डीवीसी सीएसआर के वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी ने 30 हजार रुपये का चेक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया.कार्यक्रम के आयोजकों ने बेरमो एसडीपीओ,सीएसआर के वरीय प्रबंधक एवं थाना प्रभारी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.कार्यक्रम में बोकारो थर्मल थाना के अनि मनोज कुमार सिंह,हबीब अंसारी,हसनैन अंसारी,कांग्रेस नेता अरुण सिंह,रिंकू सिंह सहित आयोजन समिति के सदस्य मुकेश घांसी,ए. कार्तिक,राजेश चौधरी,महेश कुमार सिंह,राजेश दूबे,अशोक कुमार सिंह,तौसिफ रज़ा,अनिल गुप्ता और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.मैच में अफाफुल अंसारी ने कमेंट्रेटर की भूमिका निभाई,जबकि गोपाल साव,प्रसेनजीत दत्ता और मुस्तकीम ने अंपायरिंग की जिम्मेदारी संभाली.

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal