Home » News Update » सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, 10 साल की बच्ची की दर्दनाक मौ’त

सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, 10 साल की बच्ची की दर्दनाक मौ’त

Chaibasa : चाईबासा के जराईकेला थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल से मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। सियाल पत्ता चुनने गई 10 वर्षीय बच्ची की मौत नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी विस्फोट में हो गई। घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया है। मिली जानकारी के अनुसार, दीघा गांव निवासी जय मासी हेरेंज की बेटी सिरिया हेरेंज (10 वर्ष) मंगलवार सुबह करीब 9 बजे जंगल में सियाल पत्ता चुनने गई थी। इसी दौरान वह अनजाने में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए आईईडी विस्फोटक के संपर्क में आ गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि सिरिया की मौके पर ही मौत हो गई। विस्फोट से उसका शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने जब जोरदार धमाका सुना, तो वे घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां का दृश्य बेहद भयावह था। घटना की सूचना मिलते ही जराईकेला थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को जंगल से बरामद करने की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने कहा कि नक्सलियों की हिंसक गतिविधियों से आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। मासूमों तक को अब उनकी हिंसा का शिकार होना पड़ रहा है।

एसपी अमित रेणु ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह नक्सलियों की कायराना हरकत है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से IED लगाया गया था, लेकिन उसका शिकार एक मासूम बच्ची हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है और घटनास्थल की गहन जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सारंडा क्षेत्र में नक्सली लंबे समय से सक्रिय हैं और अक्सर जंगल के रास्तों में आईईडी लगाते हैं ताकि सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal