Home » News Update » सूर्यनाथ सिंह कोयला मजदूरों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया:-कुमार जयमंगल सिंह

सूर्यनाथ सिंह कोयला मजदूरों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया:-कुमार जयमंगल सिंह 

सूर्यनाथ सिंह हमेशा मजदूर मसीहा के रूप में याद किए जाएंगे:-पूर्व सांसद रविन्द्र ।

सूर्यनाथ बाबू का सदा श्रमिक हित के लिए कार्य किया:-रंजय सिन्हा

बेरमो की जो समावेशी परंपरा है वह बहुत कम जगह देखने को मिलती है-चितरंजन 

श्रमिक कल्याण और एकता दिवस के रूप में मनी सूर्यनाथ सिंह की 11वी पुण्यतिथि।

 

बेरमो कोयलांचल: मजदूर नेता सूर्यनाथ सिंह की 11 वी पुण्यतिथि महिला मंडल करगली में मंगलवार को श्रमिक कल्याण और एकता दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता मधुसूदन सिंह और संचालन भाजपा नेता भाई प्रमोद सिंह ने किया। कार्यक्रम में बेरमो विधायक ,पूर्व सांसद, सीसीएल के ढोरी जीएम,बीएण्डके जीएम सहित विभिन्न दलों संगठनों के नेता गण्यमान्य लोगों और दर्जनों अधिकारी शामिल हुए और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित का श्रद्धांजलि दी। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि बेरमो कोयलांचल में श्रमिक नेता सूर्यनाथ सिंह कोयला मजदूरों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने संघर्षों की बदौलत अपनी पहचान बनाई थी। सूर्यनाथ बाबू बाहरी-भीतरी जात-पात की राजनीति कभी नहीं किया। सूर्यनाथ सिंह के जीवन से मजदूरों के लिए त्याग, समर्पण एवं जन सेवा सीखने की जरूरत है।

पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि सूर्यनाथ सिंह हमेशा मजदूर मसीहा के रूप में याद किए जाएंगे। सूर्यनाथ सिंह के वसूल और विचारों को स्मरण करने की जरूरत है। ढोरी जीएम रंजय सिन्हा ने कहा कि आज कोयला मजदूरों की स्थिति दयनीय होती जा रही है। सूर्यनाथ सिंह ने अपने जीवन काल मजदूर और गरीबों की आवाज को बुलंद किया। उनके द्वारा समाज और मजदूर हित के लिए गए कार्यों को भूलाया नहीं जा सकता है।

बीएण्डके जीएम चितरंजन कुमार ने कहा कि सूर्यनाथ बाबू का सदा श्रमिक हित के लिए तत्पर रहते थे। कहा कि बेरमो की जो समावेशी परंपरा है वह बहुत कम जगह देखने को मिलती है। जयनारायण महतो,हीरालाल मांझी लक्ष्मण नायक आफताब आलाम ने कहा कि स्वर्गीय सूर्यनाथ सिंह से हम लोग बहुत कुछ सीखने का मौका मिला था। हमेशा उनकी कमी खलेगी। कहा कि श्रमिक हित के रक्षा के लिए संघर्षरत रहे। कहा स्वर्गीय सिंह ऐसे नेता थे जो मजदूरों की हित से कभी समझौता नहीं किया। कहा कि सूर्यनाथ बाबू ऐसे श्रमिक नेता थे जिनकी कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं था। पीओ रंजीत सिंह, राजीव सिंह, भी.एन.पाण्डेय,बीएण्डके क्षेत्र के एफएम जी चौबे,एसओईएडंएम ढोरी क्षेत्र के गौतम मोहंती कहा कि सूर्यनाथ सिंह से यूनियन नेताओं प्रेरणा लेने की जरूरत है। ताकि आज समाज में जो समरसता देखने को मिल रही है वह इन जैसे नेताओं की देन है। सूर्यनाथ बाबू के विचारों को हम सब मिलकर आगे ले जाए। कहा कि अपने लिए सभी जीवन जीते हैं जो दूसरों के लिए जीवन जीते हैं उन्हीं लोगों को हमेशा लोग याद करते हैं। आर.उनेश,डाँ.शंकुतला,डाँ उषा सिंह ने कहा कि स्वर्गीय सिंह ईमानदार नेता के रूप में जाने जाते थे। साथ ही फुसरों के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर सुरेंद्र सिंह के टीम द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा लगाया गया। गायक के जयप्रकाश चौहान,चाँदी पाठक,केदार सिंह के टीम ने दर्जनो भजन प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन रामनरेश दुबे ने किया।मौके पर श्रद्धांजलि देने वाले में एसओएक्स मनोज कुमार, भू राजस्व पदाधिकारी शंकर झा,सेल आफिसर विवेक कुमार,कार्मिक प्रबंधक सीताराम यूके,सुरेश सिंह,श्यामल सरकार, हरेंद्र सिंह, विरेन्द्र सिंह, सुबोध सिंह पवार,भाजपा नेता विनय सिंह, आशुतोष सिंह, प्रकाश सिंह, अर्चना सिंह, भीम महतो, दिनेश सिंह, ब्रिजबिहारी पाण्डेय, जितेंद्र दूबे,भोलू खान,महताब खान,दिपक महतो,भीम महतो,जवाहर लाल यादव,चिंतामणि महतो,बैजनाथ महतो,लाखन सिंह, जयनाथ मेहता,पंकज महतो,केदार सिंह,गणेश मल्लाह, जयराम सिंह, महफूज आलाम,सूरज महतो,मुरारी सिंह,साधु बाउरी,रईस आलम,ब्लू ,अभिषेक सिंह अनिल गुप्ता, महेन्द्र चौधरी, वीरू हांड़ी,शिवपूजन चौहान, श्रीकांत सिंह, बैजनाथ सिंह, दिनेश यादव, रमेश स्वर्णकार, कृष्ण कुमार चांडक, कृष्ण कुमार, उत्तम सिंह,परवेज अख्तर,महारुद्र नारायण सिंह, कैलाश महतो, विनोद सिंह, वैभव चौरसिया ,रोहित मित्तल, सुमित बंशल,छित्तरमल बंसल,भोला दिगार सैकड़ो लोग उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal