टंडवा : प्रखंड अंतर्गत ग्राम सिसई निवासी श्री परमेश्वर रजक के पुत्र डॉ मनोज कुमार वर्तमान में वैज्ञानिक के रूप में CSIR-इंस्टीट्यूट ऑफ मिनरल्स एंड मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी (IMMT) भुवनेश्वर में कार्यरत हैं कल नई दिल्ली में देश विदेश के युवा वैज्ञानिकों के साथ भारत मंडपम में विज्ञान के क्षेत्र में भारत को विकसित भारत में योगदान देने की ओर अग्रसर होने हेतु आवश्यक बैठक हुई जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के निर्माण के लिए भारत मंडपम में पहुंचे सभी वैज्ञानिकों को सम्बोधित किया। इस बैठक में अपने क्षेत्र ग्राम सिसई के डॉ मनोज कुमार को भी आमंत्रित किया गया था। डॉ मनोज न केवल आमंत्रित थे बल्कि प्रधानमंत्री से मिलने वाले चार डेलिगेशन की टीम में शामिल थे। चतरा माननीय सांसद श्री काली चरण सिंह जी ने बधाई देते हुए कहा कि डॉ मनोज का प्रधानमंत्री से संवाद के वैज्ञानिक डेलिगेशन में होना चतरा के लिए गौरवान्वित क्षण है। सिमरिया माननीय विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने भी बधाई देते हुए कहा कि पी एम से मिलने वाले युवा वैज्ञानिक टीम में डॉ मनोज का शामिल होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
डॉ मनोज कुमार के इस युवा वैज्ञानिक डेलिगेशन में शामिल रहने पर चतरा विधायक जनार्दन पासवान, पूर्व विधायक किशुन कुमार दास और भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता ने बधाई देते हुए कहा कि यह अत्यंत गर्व का क्षण है।
सामान्य परिवार से, साधारण गांव से डॉ मनोज के इस ऊंचाई पर पहुंचने पर जिला सांसद प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह, प्रो० नंद किशोर सुलभ, अरुण कुमार सिंह, मुखिया संघ जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्या देवंती देवी, टंडवा प्रमुख रीना देवी, पंचायत समति सदस्या शशिबाला, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अक्षयवट पांडेय, भाजपा जिला महामंत्री मिथलेश गुप्ता, जिला महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास उर्फ मंटू सिंह, टंडवा मंडल अध्यक्ष संजीव पांडेय, वरिष्ट नेता विजय चौबे, प्रमोद कुमार सिंह, एनटीपीसी सांसद प्रतिनिधि सुनील चौरसिया, प्रो० जय प्रकाश रजक, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविन्द तिवारी, पुलिस अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह, पेयजल एवं स्वक्षता सांसद प्रतिनिधि राम चन्द्र गुप्ता, वन पर्यावरण सांसद प्रतिनिधि रमेश राणा, भागवत गुप्ता, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश प्रसाद साहू उर्फ ललित साहू, गणेश गुप्ता, महेन्द्र यादव, युवा जिला महामंत्री विकास मालाकार, मंडल उपाध्यक्ष बबलू गुप्ता, मंडल महामंत्री रंजीत गुप्ता, राजमणि सिंह, अजय सिंह, रामेश्वर विश्वकर्मा, जगदीश महतो, फूलचंद साहू, संजीत गुप्ता, प्रताप चौरसिया, शशि चौरसिया, शिव प्रसाद गुप्ता, श्याम सिंह, हेमराज साहू, अरुण पांडेय, बैजनाथ पांडेय, विनय कुमार सिंह, उदय पांडेय, विस्तारक धनंजय पांडेय, सरोज पांडेय, युवा मोर्चा संदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह, देवनाथ महतो, दिलीप कुमार महतो, सुरेश ठाकुर, गणेश महतो, महेन्द्र महतो, मुकेश कुशवाहा, आशा सिंहा, महिला मोर्चा बेबी देवी संजू देवी, गिरिजा देवी, सरिता देवी सहित अनेकों ने बधाई देते हुए कहा कि डॉ मनोज कुमार के इस विशेष अवसर पर शामिल होने से हमारा क्षेत्र गौरवान्वित है।
