बेरमो /वन्दे मातरम् की रचना के गौरवशाली 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दा घा नि, बो ता वि के परियोजना में राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गान किया गया। तकनीकी भवन के सामने दाघानि अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सी.आई.एस.एफ. के जवानों ने एक सुर में इस ऐतिहासिक अवसर पर अपने-अपने स्वर प्रदान किए। इस अवसर पर परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया,वरिष्ठ महाप्रबंधक व परियोजना प्रधान,राजेश विश्वास, महाप्रबंधक (विद्युत व ए एम एस); काली चरण शर्मा, उप महाप्रबंधक (प्रशासन),अजय केश, उप महाप्रबंधक अखिलेंदु सिंह, उप महाप्रबंधक निशा कुमारी, वरिष्ठ प्रबंधक सुनील कुमार, प्रबंधक (मा सं), अंजू बोयपाय, प्रबंधक (मा सं), सूरज कुमार तिवारी, कार्यालय अधीक्षक सहित अनेकों अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीनानाथ शर्मा, सहायक नियंत्रक (यां) द्वारा किया गया। ज्ञातव्य हो हमारे देश के राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” की रचना बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा 07 नवम्बर 1875 को किए जाने का विश्वास किया जाता है।
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
