तेनुघाट — बेरमो अनुमंडल के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार एवं वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के उपसचिव, होली क्रॉस स्कूल बालीडीह 91 बैच के छात्रों का मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन तेनुघाट बांध प्रमंडल के अतिथि भवन किया गया। इस मौके पर पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने बताया कि 91 बैच के सभी साथीयों का एक मिलन समारोह रखा गया था। बहुत से साथी देश एवं राज्य विभिन्न स्थानों रहकर देश की सेव कर रहे हैं तथा कुछ साथी विदेशों में रहकर अपने देश भारत का नाम जगा रहे। अनंत नारायण दुबई से इस मिलन समारोह में आए है। डॉक्टर राजेश जैन बि जी एच में कार्यरत है, अजीत कुमार बिजली वितरण कोल्हान के जी एम है। मनोज मुंडारी पेय जल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता चतरा, एवं सालनी, दीपा, पूजा, अर्चना, अनीता, ज्ञान, अभिषेक पांडेय, बहुत से लोग बंगलुरू से आए थे। उन्होंने आगे बताया कि सर्व प्रथम अपने विद्यालय गए। वहां स्कूल भ्रमण किया और सभी ने मिलकर एक टीवी विद्यालय को गिफ्ट किया। उसके बाद तेनुघाट डैम का नौका विहार का भी लुत्फ़ उठाया। इस तरह के कार्यक्रम से आने वाले पीढी को एक संदेश देना चाहते है कि बच्चे अपने बचपन के साथ शिक्षा में विशेष ध्यान देना चाहिए सभी छात्रों को चुकी शिक्षा से बढ़ कर एक छात्र के जीवन में कोई बड़ा दोस्त नहीं होता। माता पिता अपना जीवन का कमाई का बड़ा हिस्सा बच्चों को शिक्षा के प्रति खर्च कर देता है, बच्चा लक्ष्य से भटक जाता है तो माता पिता को काफी पीड़ा होता है और लक्ष्य प्राप्त कर लेता है तो माता पिता के साथ घर, गांव राज्य और देश में नाम होता है। सभी पुराने मित्रों ने एक दूसरे से मिलकर काफी प्रसन्न हुए और पुरानी यादें ताजा कर मस्ती करते हुए दिखाई दिए।

