08.11.2025 को पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की गिरिडीह के बेंगाबाद थानान्तगर्त खण्डोली डैम स्थित शहरपुरा गाँव के आस-पास के जंगलों में बैठ कर कुछ साइबर अपराधी द्वारा आम लोगो के साथ साइबर ठगी कर रहे है। उपरोक्त सूचना के आधार पर पु०नि० रामेश्वर भगत, थाना प्रभारी साईबर थाना गिरिडीह के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि ये साइबर ठगी करने हेतु आगंबाड़ी के अधिकारी बनकर गर्भवती महिलाओं के मो० नं० पर कॉल कर उन्हें मातृत्व राशि का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करते है एवं ठगी के पैसे से मोबाइल रिचॉज एवं ऑनलाइन खरिदारी करते है। इस संदर्भ मे साइबर थाना कांड सं0-37/2025 दिनांक-08.11.2025 दर्ज किया गया है। वंही इस दौरान

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम शंकर कुमार वर्मा उम्र करीब 29 वर्ष पिता-भीम लाल महतो सा०-लाछुवाडीह थाना-बेंगाबाद जिला-गिरिडीहका रहने वाला है इसके साथ. धनूषधारी प्रसाद वर्मा उम्र करीब 25 वर्ष पिता-भीम लाल महतो सा०-लाछुवाडीह थाना-बेंगाबाद जिला-गिरिडीह का निवासी है। इस मौके पर इन साइबर अपराधियों के पास से तीन पीस मोबाइल
मोबाइल, तीन पीस सिम, दो पीस आधार कार्ड, एटीएम कार्ड तीन पीस,
एक पीस पैन कार्ड एक पीस श्रम कार्ड, एक पीस वोटर कार्ड बरामद िया गया। इस
छापामारी दल में शामिल
पु०नि० रामेश्वर भगत, साइबर थाना प्रभारी
पु०नि० पुनित गौतम,
पु०नि० गुंजन कुमार,
पु०अ०नि० राम प्रवेश यादव
स०अ०नि० संजय मुखियार,
पुलिस लाइन से प्राप्त सशस्त्र बल शामिल थे
।
