गिरिडीह — आगामी 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर गिरिडीह के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल मर्सी अस्पताल में बच्चों के स्वास्थ्य एवं दंत चिकित्सा के बारे में विशेष निशुल्क शिविर लगाया जा रहा है। गौर तलब है कि अपने नाम के अनुरूप अपनी स्थापना काल के बाद से ही मर्सी हॉस्पिटल द्वारा गिरिडीह के लोगों के लिए हमेशा ही तरह-तरह के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाता रहा है और इसी कड़ी में बाल दिवस के अवसर पर खास तौर से बच्चों के हित और स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए लिए यह निशुल्क जांच शिविर लगाया जा रहा है।
इस मौके पर अस्पताल के सीईओ डॉ परमहंस मिश्रा ने बताया कि इस दिन इस कैंप में डॉक्टर प्रियंका अग्रवाल, डॉक्टर विशाल शाहबादी, डॉक्टर सौरभ जगनानी, डॉ आनंद कुमार इलाज करेंगे। श्री मिश्रा ने इस कैंप को लेकर गिरिडीह के सभी अध्यापकों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को यहां लेकर आए और इस निशुल्क शिविर का लाभ उठाएं।उन्होंने बताया कि इस शिविर के दौरान इलाज तथा जांच पर 20% की विशेष छूट भी दी जाएगी।
