Home » News Update » तेनुघाट के अधिवक्ता संजय कुमार सिंह की माता मोती झारो देवी का निधन रविवार की शाम को हो गया।

तेनुघाट के अधिवक्ता संजय कुमार सिंह की माता मोती झारो देवी का निधन रविवार की शाम को हो गया।

तेनुघाट —- तेनुघाट के अधिवक्ता संजय कुमार सिंह की माता मोती झारो देवी का निधन रविवार की शाम को हो गया। बताते चलें कि दिवंगत मोती झारो देवी लगभग 82 वर्ष की आयु की थी। उनके निधन से तेनुघाट निवासी काफी मर्माहत है। बताया गया कि दिवंगत काफी मृदभाषी, व्यवहारिक के साथ सरल व्यक्तित्व के धनी और मिलनसार थीं। उनकी मृत्यु से अपूरणीय क्षति कारित हुई है। वे अपने पीछे तीन पुत्र संजय कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह और सोनू सिंह, तीन पुत्री पूनम सिंह, सुनीता सिंह, सुंदरी सिंह, पोता सौरभ सिंह, अमन सिंह, दामाद, नाती, पोती सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। दिवंगत का दाह संस्कार उनके छोटे पुत्र सोनू सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बीरेंद्र प्रसाद, नागेन्द्र सिंह, बीरेंद्र सिंह, जय कुमार सिंह, रमेंद्र कुमार सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन, मुन्ना श्रीवास्तव, ओम प्रकाश गुप्ता, रविन्द्र कुमार, संजय शर्मा, अभिषेक कुमार मिश्रा, शैलेश यादव, रूपेश कुमार, शेट्टी कुमार, सुनील कुमार,, पंकज सिंह, संतोष कटरियार, कुंदन कुमार, अभिनीत नंदन, चीकू, गोपाल जी विश्वनाथन, मिक्की विश्वनाथन सहित तेनुघाट के अन्य कई निवासी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal