गिरिडीह — मेरठ में होने वाले विनोबा भावे विश्वविद्यालय का जोनल राइफल प्रतियोगित 2026 में गिरीडीह कॉलेज के विद्यार्थी मो. बिट्टू करेंगे नेतृत्व।
विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग का जी एम कॉलेज हजारीबाग में राइफल प्रतियोगित 2025 का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता विनोबा भावे विश्वविद्यालय के 12 कॉलेज के 73 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें गिरिडीह कॉलेज के सेमेस्टर 2 (2024_2028) विद्यार्थी मो.बिट्टू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अब मो.बिट्टू जोनल राइफल प्रतियोगित मेरठ में विनोबा भावे विश्वविद्यालय का नेतृत्व करेंगे जो जनवरी 2026 में आयोजित होने वाला है। मो.बिट्टू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच रवि कुमार एवम् प्राचार्य डॉ अनुज कुमार को दिया। बिट्टू कि इस सफलता पर कॉलेज के पी टी आई जय प्रकाश, प्रो.एम.एन.सिंह, प्रो.बलभद सिंह, प्रो.डी के वर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।
