Home » News Update » झारखंड स्थापना दिवस समारोह–2025 के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन गिरिडीह की ओर से शानदार तरीके से झंडा मैदान से खंडोली पर्यटन स्थल तक निकाली गई साइकिल रैली

झारखंड स्थापना दिवस समारोह–2025 के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन गिरिडीह की ओर से शानदार तरीके से झंडा मैदान से खंडोली पर्यटन स्थल तक निकाली गई साइकिल रैली

गिरिडीह — झारखंड स्थापना दिवस समारोह–2025 के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिला प्रशासन गिरिडीह की ओर से शानदार “साइक्लोथॉन” का आयोजन किया गया, इस अवसर पर झंडा मैदान से खंडोली पर्यटन स्थल तक साइकिल रैली निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत ऐतिहासिक झंडा मैदान से हुई, जो पर्यटन स्थल खंडोली तक निकाली गई। साइक्लोथॉन (साईकिल रैली) का नेतृत्व उपायुक्त, रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने किया। इस मौके पर पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी समेत जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान सभी पदाधिकारी एवं अधिकारियों ने साइकिल चलाकर झंडा मैदान से खंडोली पर्यटन स्थल और पुनः खंडोली पर्यटन स्थल से झंडा मैदान पहुंचे। इस दौरान झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2025 के अवसर पर आयोजित साइकिल रैली में जिले के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वंही इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि इस कार्यक्रम को हम झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25वीं वर्षगांठ के रूप में सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसके अलावा स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होने के आलोक में गिरिडीह जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से हम झारखंडी संस्कृति, झारखंडी विरासत, समृद्ध झारखंड एवं सशक्त झारखंड के अलावा झारखंड के गौरवशाली इतिहासों को सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि साइकिल चलाने से न केवल प्रदूषण घटता है, बल्कि यह स्वस्थ जीवनशैली को भी प्रोत्साहित करता है। उन्होंने आम जनों से पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण और साइकिल का उपयोग करने का आग्रह किया। इस मौके पर रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, युवा, सामाजिक संगठन तथा वन विभाग के कर्मी शामिल हुए। इस दौरान जय झारखंड, जोहार झारखंड, हरा भरा झारखंड जैसे नारे लगाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal