तेनुघाट: तेनुघाट ओपी प्रभारी छटन महतो ने बताया कि आज तेनुघाट ओ पी अंतर्गत कोर्ट परिसर में बहुत से मोटरसाइकिल बिना हैंडल लॉक के पाए जाने पर उसे ओपी थाना लाया गया और सत्यापन करने के पश्चात छोड़ा गया। इस तरह लोगों के द्वारा बिना लॉक कर छोड़ने से गाड़ी चोरी हो रही है। आगे बताया कि कल भी बिना लॉक किए कई वाहनों को लाया गया था एवं सत्यापन के पश्चात छोड़ा गया था। आगे ओपी प्रभारी छटन महतो ने बताया कि इस भीड़ भाड़ वाली जगह पर इससे पूर्व भी कई बार गाड़ी चोरी हुई है, इसलिए लगातार पुलिस बल द्वारा लोगों को जागृत किया जा रहा है कि वह अपने गाड़ी की सुरक्षा में कोताही नहीं बरते।

