गिरिडीह — गिरिडीह कुटिया मंदिर में आयोजित राम जानकी विवाह महोत्सव को लेकर मंगलवार शाम 6 बजे मंदिर से राम जी की बारात निकाली गई। इस दौरान ढोल नगाड़े के साथ श्रद्धालु नगर भ्रमण के लिए निकले। बताया गया कि यहां 23 नवंबर से महोत्सव शुरू हुआ है, जिसमें विभिन्न प्रकार की धार्मिक गतिविधियां संचालित की जा रही है। मंगलवार को जानकी जी का कन्यादान, राम विवाह हेतु हवन पूजन के बाद राम जी की बारात निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बारात से पूर्व कुटिया मंदिर में कई लोगों को सम्मानित भी किया गया। मौके पर कुटिया मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश जालान, सचिव प्रकाश खंडेलवाल, उपाध्यक्ष नील कमल भारतीय, कोषाध्यक्ष संतोष गोयंका, विकाश वसईवाला, मुकेश जालान, मनीष केडिया, अमित वसईवाला समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे। 

