Home » News Update » तेनुघाट — बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के तेनुघाट डैम स्थित तेनुघाट तीन नंबर घाट में लगभग 6 लाख मछलियों का संचयन किया गया।

तेनुघाट — बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के तेनुघाट डैम स्थित तेनुघाट तीन नंबर घाट में लगभग 6 लाख मछलियों का संचयन किया गया।

तेनुघाट — बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के तेनुघाट डैम स्थित तेनुघाट तीन नंबर घाट में लगभग 6 लाख मछलियों का संचयन किया गया। यह पहल मत्स्य विभाग द्वारा स्थानीय जलाशयों में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने और मत्स्यपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मुकेश कुमार महतो, गोमिया बीस सूत्री अध्यक्ष लुदु मांझी, जिला मत्स्य पदाधिकारी नीलम सरोज एक्का, तथा मत्स्य प्रसार पदाधिकारी त्रिलोक कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से मछलियों का संचयन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि संचयन से क्षेत्र में मछली उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। संचयन के दौरान विशेषज्ञों ने मछली बीज की गुणवत्ता और पानी की स्थिति का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया और मत्स्य विभाग के प्रयासों की सराहना की। अधिकारीयों ने कहा कि तेनुघाट स्थित ग्रामीणों को मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने हेतु ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal