Home » News Update » लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट के द्वारा स्कूली बच्चो के बीच पीस पोस्टर कॉन्टेस्ट आयोजित किया गया

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट के द्वारा स्कूली बच्चो के बीच पीस पोस्टर कॉन्टेस्ट आयोजित किया गया 

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट के द्वारा सुभाष पब्लिक स्कूल कोल्डीहा गिरिडीह में स्कूली बच्चों के लिए पीस पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई l इस कार्यक्रम में सुभाष पब्लिक स्कूल , पंचवटी पब्लिक स्कूल, किरण पब्लिक स्कूल, गुरु नानक विद्यालय और हनी हॉली स्कूल के 60 से अधिक छात्र – छात्राओं ने भाग लिया l इस कार्यक्रम में पीस विथाउट लिमिट्स विषय पर चित्रांकन करना था l सभी प्रतिभागियों ने दिए गए विषय पर काफी सुंदर चित्राकंन किया l इस प्रतियोगिता में पंचवटी पब्लिक स्कूल के मनीषा सिंह प्रथम और रिया कुमारी द्वितीय तथा सुभाष पब्लिक स्कूल के देवी भारती तृतीय स्थान प्राप्त की l सभी प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे छात्राओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र दिया गया l कार्यक्रम में क्लब के पदाधकारियों के द्वारा कार्यक्रम में शिरकत कर रहे छात्र- छात्राओं तथा उनके शिक्षक को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया l इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुभाष पब्लिक स्कूल के प्रबंधन , प्रिंसिपल तथा शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा l कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लयान दशरथ प्रसाद , डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश , निदेशक लायन संजय कुमार सिंह , डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन राजेश गुप्ता क्लब सचिव सुदीप गुप्ता कोषाध्यक्ष गुंजन कुमार शर्मा लायन राहुल कृष्णा लायन विकाश गुप्ता ने भाग लिया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal