गिरिडीह —- गिरिडीह पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि डुमरी गिरिडीह पथ पर अवैध शराब लदा एक ट्रक को कुछ अज्ञात तस्करों के द्वारा संगठित रूप से तस्करी कर छोटी गाड़ी से स्कोर्ट करवाते हुए पीरटाँड़ के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है। प्राप्त सूचना के सत्यापन हेतु त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक गिरिडीह द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी डुमरी के नेतृत्व में जॉच टीम का गठन किया गया, उक्त टीम के द्वारा पीरटॉड़ थाना के पास वाहन चेकिंग अभियान प्रारंभ किया गया। वाहन जाँच के दौरान एक लाल रंग की कार वि 500 वाहन पंजियन सं० यूपी -16एके -0555 पुलिस चेकिंग को चकमा देकर आगे निकल गया, परन्तु एक ट्रक पंजियन सं० डीएल – एलए एन -6737 को पकड़ा गया। तत्पश्चात चकमा देकर भाग रहे क्सयूवि 500 वाहन को भी पीछा कर पकड़ लिया गया। उक्त ट्रक में पानी का पेटी के पीछे छुपाकर लगभग 380 पेटी 999 गोल्ड प्रीमियम व्हिस्की 750 एमएल एवं लगभग 30 पेटी एदेनीचे कम्पनी का 1000 ML वाला पानी का बोतल बरामद किया गया। जिसे विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया है। इस जप्त अवैध शराब का अनुमानित मूल्य 28,50,000/- रूपया है। वंही गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता ट्रक सं० डीएल एलएएन -6737 के चालक मुबारिक उम्र 43 वर्ष पे० स्व० मगरा ग्राम उदागा, थाना कामन, जिला भरतपुर राजस्थान राहुल शर्मा उर्फ बालमुकुन्द कुमार निराला उर्फ महादेव गणेश (उम्र 35 वर्ष) पे० मोहन शर्मा ग्राम आर्दश नगर, टाटी सिल्वे, थाना टाटी सिल्वे, जिला राँची,
क्सयूवि 500 वाहन के चालक रोहित गोप उम्र 22 वर्ष पे० स्व० सुरेन्द्र गोप ग्राम प्रेम नगर, तोरपा, थाना तोरपा, जिला खूँटी है। इस मौके पर बरामदगी में ट्रक वाहन सं० डीएल 1एलएनएल 6737 क्सयूवि 500 वाहन सं० उपी -16एके -0555 999 गोल्ड प्रीमियम व्हिस्की 380 पेटी कुल 4560 बोतल 750 एमएल एदेनीचे कम्पनी का 32 पेटी पैकेजड ड्रिंकिंग वाटर 1000 एमएल कुल 384 बोतल बरामद किया गया तथा राहुल शर्मा उर्फ बालमुकुन्द कुमार निराला उर्फ महादेव गणेश के पास से 500×60 30,000/- रू०जबत किया गया। वंही पूर्व इन पर अपराधिक इतिहास भी है जिसमें राहुल शर्मा उर्फ बालमुकुन्द कुमार निराला उर्फ महादेव गणेश उम्र 35 वर्ष पे० मोहन शर्मा ग्राम आर्दश नगर, टाटी सिल्वे, थाना टाटी सिल्वे, जिला राँची पिठौरिया थाना काण्ड सं0 88/20 एवं 89/20 औरगाबाद एक्साईज एक्ट 06/24 अनगढ़ा थाना काण्ड सं0 97/25 रामगढ़ थाना काण्ड सं0 58/25 चौपारण थाना काण्ड सं0 323/25है। इस छापामारी टीम सुमित प्रसाद, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, डुमरी राजेन्द्र प्रसाद, अंचल पुलिस निरीक्षक, डुमरी पु०अ०नि० दीपेश कुमार, थाना प्रभारी पीरटाँड़ थाना।पु०अ०नि० जितेन्द्र सिंह विष्ट, पीरटॉड़ थाना।पीरटॉड थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
