Home » News Update » तेनुघाट —- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह की अगुवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में सोमवार 8 दिसंबर को मासिक

तेनुघाट —- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह की अगुवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में सोमवार 8 दिसंबर को मासिक

तेनुघाट —- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह की अगुवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में सोमवार 8 दिसंबर को मासिक अपराध गोष्ठी आयोजन किया गया। इस बारे में अनुमंडल पदाधिकारी श्री वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि अपराध गोष्ठी जो माह दिसंबर का अपराध समीक्षा बैठक है। यह वर्ष का आखिरी मासिक अपराध गोष्ठी बैठक है। जिसमें विगत माह और पूरे वर्ष जितने भी मामलों का निष्पादन किया गया है, उस पर चर्चा की गई। साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय बोकारो, जोनल आईजी महोदय से जो भी निर्देश प्राप्त होती है उसका अनुपनन करने के लिए सभी को बताया गया। बेरमो अनुमंडल में बहुत ही जगह पर पिकनिक स्थल है जहां पर दूर दराज से सैलानी पिकनिक मनाने आते हैं। वहां पर सुरक्षा को लेकर कई दिशा निर्देश दिए गए हैं कि वहां पर प्रशासन हमेशा सतर्क नजर आए। साथ ही जो भी पूरे जो आपराधिक मामला घटी है उसमें बहुत सारे मामलों का निष्पादन किया जा चुका है और बहुत जल्द ही अन्य मामलों का भी निष्पादन हो जाएगा। साथ में अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी। गोष्ठी में क्षेत्र में शांति व्यवस्था व्यवस्था बनाये रखने और अपराधिक गतिविधि पर नज़र बनाए रखने की बात कही गई। गोष्ठी में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा गया कि सभी लंबित कांडों को शीघ्र निष्पादन तय समय में करें।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री सिंह ने अनुमंडल अंतर्गत सभी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी को उनके कार्य के प्रति की गई मेहनत पर हौसला बढ़ाते हुए सराहना की और निष्ठा पूर्वक कार्य करने की सलाह दी। बैठक में पुलिस निरीक्षक जीतेंद्र कुमार, शैलेन्द्र कुमार सिंह, रोहित कुमार, पिंकू कुमार यादव, प्रफुल्ल महतो, राजू कुमार मुंडा, भजन लाल महतो, श्रीनिवास कुमार सिंह सहित अनुमंडल के पुलिस इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal