सासंद खेल महोत्सव आयोजन को सफल बनाने के लिए दिन बुधवार को +2 उच्च विद्यालय पेटरवार के मैदान में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो के अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्व सहमति से निर्णय लिया गया की आगामी दिनांक 21 दिसम्बर 2025 से लेकर 24 दिसम्बर 2025 तक एक भव्य फुटबॉल खेल प्रतियोगिता आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सासंद चंद्रप्रकाश चौधरी विशिष्ट अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो तथा विशिष्ट अतिथि बोकारो जिला परिषद उपाध्यक्ष सह आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव बबीता कुमारी होंगी इस बैठक सभी लोगो ने कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विभिन्न तैयारी का समीक्षा की इस मौके भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल,आजसू पार्टी केंद्रीय सदस्य मुमताज अंसारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार ,आजसू के प्रखंड अध्यक्ष धनुलाल महतो,आजसू जिला उपाध्यक्ष संटू राम सिंह,आजसू जिला सचिव गोपाल महतो,युवा मोर्चा अध्यक्ष पिंटू कुमार, पंकज सिन्हा, मनीष प्रभाकर ,चंदन सिन्हा,राजेंद्र महतो,गुड्डू पोद्दार,संतोष महतो , कामतू करमाली, मुख्य रूप से मौजूद रहे।


