Home » News Update » गिरिडीह — आज दिनांक 10 दिसंबर 2025 को माननीय झालसा रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक

गिरिडीह — आज दिनांक 10 दिसंबर 2025 को माननीय झालसा रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक

गिरिडीह — आज दिनांक 10 दिसंबर 2025 को माननीय झालसा रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह श्री मार्तंड प्रताप मिश्रा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह सफदर अली नैयर के आदेशानुसार गिरिडीह के सभी प्रखंडों एवं पंचायत विधिक सहायता केंद्रों में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पी एल वी के द्वारा बताया गया कि मानवाधिकार सभी मनुष्यों के निहित अधिकार हैं, चाहे उनकी जाती, लिंग, राष्ट्रीयता, जातीयता, भाषा, धर्म या कोई अन्य स्थिति कुछ भी हो। मानवाधिकारों में जीवन और स्वतंत्रता का अधिकार, गुलामी और यातना से मुक्ति, राय और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, काम और शिक्षा का अधिकार और भी अन्य शामिल है। इस दौरान जिले के सभी केंद्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पी एल वी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal