Home » News Update » जे एम कॉलेज में फुटबॉल व चेस विजेताओं का भव्य स्वागत

जे एम कॉलेज में फुटबॉल व चेस विजेताओं का भव्य स्वागत

विनोबा भावे विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित फुटबॉल और चेस प्रतियोगिता में जे एम कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों ट्रॉफियों पर कब्जा जमाया। इस उपलब्धि पर गुरुवार को खिलाड़ियों का बैंड-बाजे और उत्साहपूर्ण नारों के बीच भव्य स्वागत किया गया। विरसा मुंडा चौक से जुलूस की शक्ल में निकले विजयी खिलाड़ी कॉलेज पहुंचे, जहां प्राचार्या शीला सिंह और कॉलेज के शिक्षकों ने माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया। कॉलेज परिसर में मिठाइयाँ बाँटी गईं और वातावरण उत्साह से भर उठा।

प्राचार्या शीला सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों ने महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है और भविष्य में भी उनके खेल व शिक्षा के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। खेल प्रशिक्षक व टीम मैनेजर ने बताया कि खिलाड़ियों की मेहनत और टीम वर्क ने यह सफलता दिलाई है।

 

उधर पीटीपीएस कॉलेज, पतरातू में चेस प्रतियोगिता में लगातार जीत दर्ज करने वाली पारुल कुमारी को भी महाविद्यालय परिवार ने सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal