तेनुघाट — नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 के सफल आयोजन के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा पदाधिकारी बोकारो श्री जगन्नाथ लोहारा की अध्यक्षता में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय बोकारो में 11 दिसंबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे संपन्न हुआ। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट बोकारो में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा बोकारो जिले के सभी प्रखंडों में 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होगी। इस परीक्षा के सफल संचालन के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट बोकारो के पीजीटी कमेस्ट्री श्री संजय कुमार के द्वारा नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में जिला शिक्षा अधीक्षक बोकारो श्री अतुल कुमार चौबे, प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट बोकारो श्री विपिन कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती प्रतिमा दास, श्री कानन कुमार पात्रा, विभिन्न केदों के केंद्राध्यक्ष नवोदय विद्यालय से नियुक्त सेंट्रल लेवल ऑब्जर्वर डॉ रविंद्र राम, श्री पी पांडेय, श्री आर के शर्मा, श्री अशोक कुमार सिंह, श्री राजीव रंजन, श्रीमती अन्विता त्रिपाठी, श्री पवन कुमार, श्री जयदेव, श्री श्याम सुंदर महतो, श्री देव मंगल तिवारी, श्री राजन कुमार, श्री मुकेश साहू आदि लोग उपस्थित थे।

