Home » News Update » गिरिडीह शहर के प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुई लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान के संबंध में बेंगाबाद पुलिस ने खुलासा किया है।

गिरिडीह शहर के प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुई लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान के संबंध में बेंगाबाद पुलिस ने खुलासा किया है।

गिरिडीह शहर के प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुई लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान के संबंध में बेंगाबाद पुलिस ने खुलासा किया है। मकतपुर स्थित प्रदीप इलेक्ट्रिक से लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी का खुलासा बेंगाबाद पुलिस ने कर लिया है। इसे लेकर थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह व एसआई विजय कुमार मंडल के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी सहयोग से महुआर पंचायत के जामबाद में छापेमारी कर चोरी के सरगना द्वारिका तिवारी को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने उसके घर से हैवल्स, एंकर, वी-गार्ड, आरआर जैसे ब्रांडों के कई इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किए हैं। वंही दुकान संचालक रूपक केडिया ने पुष्टि की कि आरोपी पहले उसकी दुकान में ही काम करता था और गोदाम में रहते हुए चोरी करता था। इस दौरान करीब आठ लाख रुपये मूल्य का माल गायब पाया गया था। बहरहाल पुलिस अब उन दुकानदारों पर नज़र रख रही है, जिन्होंने सस्ते दाम में चोरी का माल खरीदा था। वंही मौके पर थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal