सीएसआर कर्मी कौशल कुमार के असमय निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करने हेतु दिनांक 12.12.2025 समय 11.30 बजे, स्थान मुख्य कार्यालय पर एक शोकसभा आयोजित की गई। सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण इस सभा में उपस्थित हुए। प्रबंधक असैनिक गोपाल महतो, प्रबंधक विद्युत चंदन कुमार, आर सोरेन और असैनिक विभाग के कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना। 
दूसरी ओर सीएसआर कार्यपालक सुनील कुमार, सीएसआर कर्मी टेकलाल महतो, सरयू और दामोदर महतो ने उनके अंत्येष्टि में नवाटांड स्थित श्मशान घाट में शामिल हुए। सीएसआर कार्यपालक ने कहा कि कौशल जी के निधन से डीवीसी परिवार मर्माहत है। इस दुख की घड़ी में डीवीसी परिवार उनके परिवार के साथ खड़ा है। वहीं डीजीएम राणा रणजीत सिंह ने कहा कि डीवीसी ऐसे समय में किसी भी कर्मी असमय निधन पर उनके परिवार के सदस्यों के साथ पूरी संवेदना रखता है। उनकी अंत्येष्टि में मा. बासुदेव महतो, टैको चंद महतो, देगलाल महतो, दीपचंद महतो, सुरेश राम और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
