Home » News Update » गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र के मोसफडीह में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने घटी जब यहां एक पांच वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।

गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र के मोसफडीह में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने घटी जब यहां एक पांच वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।

गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र के मोसफडीह में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने घटी जब यहां एक पांच वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मृतक की पहचान मोसफडीह निवासी राजन कुमार वर्मा के पुत्र ऋषि कुमार के रूप में हुई है। वंही इस घटना को लेकर बच्चे की मां ममता देवी ने इस मौत को साधारण घटना मानने से इनकार करते हुए पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। ममता देवी का कहना है कि कुछ दिन पूर्व पति से विवाद के बाद वह बच्चों को लेकर मायके मधवा चली गई थीं। आरोप है कि इसके बाद राजन वर्मा बच्चों को जबरन वापस मोसफडीह ले आया। इस दौरान ममता देवी ने आरोप लगाया कि पति ने उनसे बदला लेने के लिए यह अमानवीय कदम उठाया है। वहीं बच्चे की दादी ने विपरीत बयान देते हुए बताया कि ऋषि रात में ठंड लगने की शिकायत कर रहा था। उन्होंने उसे तेल लगा दिया, जिसके बाद वह सो गया। सुबह जब उठाने गईं तो वह बेजान बिस्तर पर पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। इस बाबत थाना प्रभारी ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। वंही स्थानीय लोगों ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal