तेनुघाट । बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के सातों प्रखंडों से राष्ट्रीय नाई महासभा अध्यक्ष सचिव एवं पदाधिकारियों एवं समाज समाज सेवी तथा बुद्धिजीवियो की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को अतिथि भवन तेनुघाट में छेदी ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप रांची से आए कर्पूरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस ठाकुर जी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि हमारा समाज दबा कुचला समाज नहीं है, हमें दबाया जाता रहा है, और अभी भी दबाया जा रहा है। हम सबको संगठित होना होगा बिखराव हो कर न तो समाज का हित कर सकते हैं न ही किसी जाती का। अधिवक्ता महेश ठाकुर ने कहा पहले अपने एवं अपने परिवार को शिक्षित करे फिर समाज को शिक्षा के लिए प्रेरित करें तब समाज संगठित होगा। बेरमो के कैलाश ठाकुर कोल मजदूर एवं विस्थापित नेता ने कहा समाज में बहुत से कुरीतियों एवं विकृतियां होती है इन सब बातों पीछे छोड़ कर शिक्षित होकर संघर्ष करते हुए आगे बढ़ना है, इसके लिए ईमानदारी से मेहनत करना होगा, शिक्षित समाज ही आगे बढ़ सकता है एक जुटता में बहुत बहुत ताकत होता है।नाई समाज को संगठित होकर अपनी सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक प्रगति के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब समाज के लोग अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर उन्होंने कहा कि सरकार तक अपनी मांगों को प्रभावी तरीके से पहुँचाने के लिए आंदोलन ही सबसे सशक्त माध्यम है। इसलिए हर स्तर पर एकजुट रहकर अपनी आवाज सरकार तक पहुँचानी होगी। इसके साथ ही उन्होंने जाति एवं आर्थिक सर्वेक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज की वास्तविक स्थिति को सरकारी अभिलेखों में दर्ज कराना अत्यंत आवश्यक है। इससे विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ समाज तक बेहतर तरीके से पहुँच सकेगा। बैठक में सुरेश प्रसाद शर्मा, मनोज ठाकुर, शंकर ठाकुर, मनोज ठाकुर, उमा शंकर ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, राजकुमार ठाकूर, सुनील ठाकुर, पिंटू ठाकुर, पवन ठाकुर, विंदेश ठाकुर, मधु ठाकुर, आदित्य ठाकुर, विश्वजीत ठाकुर, सहित समाज के कई पदाधिकारी उपस्थित थे। मंच संचालन मुकेश कुमार ठाकुर ने किया।

