पतरातू प्रखंड यदुवंशी परिवार की बैठक रविवार को हवेली रेस्टोरेंट, मतकमा चौक में आयोजित की गई। बैठक में समाज की मजबूती, यादव परिवार सम्मेलन सह वनभोज सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में प्रखंड स्तरीय यादव परिवार वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में कार्यक्रम के दौरान मैट्रिक, इंटर, स्नातक सहित विभिन्न शैक्षणिक स्तरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने, रामगढ़ जिला में सेवा दे रहे समाज के लोगों को सम्मान देने, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करने तथा समाज के प्रबुद्ध नागरिकों को सम्मानित करने पर सहमति बनी। साथ ही कार्यक्रम की सफलता के लिए तिथि निर्धारण एवं आयोजन समिति के गठन पर भी चर्चा की गई।
बैठक में ग्राम पंचायत कुरसे निवासी सोहन यादव एवं लखन यादव के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बैठक की अध्यक्षता रामबिलास यादव ने की, जबकि संचालन शंकर यादव ने किया।
मौके पर संतोष यादव, सत्येंद्र यादव, रामेश्वर गोप, सुरेंद्र यादव, मुन्ना यादव, टुनटुन यादव, कन्हैया सिंह यादव, जितेंद्र यादव, अमर यादव, सुनील यादव, तिलेश्वर यादव, प्रदीप यादव, ललन यादव, जय सिंह यादव, अमित यादव, सुमित यादव, शक्ति यादव, नंदजी यादव, कवि राय सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
