गिरिडीह — श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय गिरिडीह की छात्राएं विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग द्वारा आयोजित युवा महोत्सव झूमर 2025 जो दिनांक 15/12/25 से 17/12./25 तक हो रहा है।उसमें भाग होने हेतु आज रविवार को श्री रामकृष्ण महिला विद्यालय की छात्राएं बस से रवाना हुईं जो वहां पर होने वाले विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। वंही इस इन छात्राओं के साथ टीम मैनेजर प्रो रेणुका साहू और डॉ पूनम प्रभा मुंडू भी गई है। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. के. एन. शर्मा ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके जीत की कामना की। उक्त अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. संजीव सिन्हा, प्रो दीपिका कुमारी, प्रो नम्रता तिर्की चिंता देवी तथा कई अन्य छात्राएं उपस्थित थीं।

