तेनुघाट : बोकारो जिला खनन इंस्पेक्टर सीताराम टुडू ने मंगलवार को बोल्डर लदा हाइवा डंपर बीआर 01जीए- 3253 को जब्त कर तेनुघाट ओपी पुलिस को सुपुर्द किया। तथा खनन इंस्पेक्टर सीताराम टुडू तेनुघाट ओपी को लिखित आवेदन देकर आगे की कार्रवाइ में जुट गई है। हालांकि मौके पर गिरफ्तार चालक द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर बोल्डर लदा हाइवा व चालक को तेनुघाट ओपी के हवाले किया गया है। बोल्डर वैध है या अवैध इसकी गहनता से जांच की जा रही है। इस संदर्भ में खनन इंस्पेक्टर सीताराम टुडू ने बताया की गुप्त सुचना मिली की बोल्डर लदा हाइवा गोमिया की ओर जा रही है सदलबल पहुंचकर तेनुघाट समीप पकड़ा गया तथा कागजात की मांग की गई लेकिन कोई वैध कागजात नहीं दिखाने के बाद हाइवा व चालक को कब्जे में लेकर तेनुघाट ओपी को सुपुर्द कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

