Home » News Update » भुरकुंडा के कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जिला प्रतियोगिता में गोल्ड–सिल्वर मेडल जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

भुरकुंडा के कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जिला प्रतियोगिता में गोल्ड–सिल्वर मेडल जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

अंबेडकर स्थल, भुरकुंडा में कराटे प्रशिक्षक कंचन दास से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं ने जिला कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड एवं सिल्वर मेडल हासिल किए। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में दिनांक 15 दिसंबर को जिद्दी में आयोजित सिलेक्शन टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

मौके पर प्रशिक्षक कंचन दास ने जानकारी दी कि 19, 20 एवं 21 दिसंबर को जमशेदपुर में तीन दिवसीय झारखंड राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें भुरकुंडा के कई कराटे खिलाड़ियों का चयन होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भुरकुंडा पंचायत के मुखिया श्री अजय पासवान ने सफल प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भुरकुंडा के कराटे खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

 

इस अवसर पर चार गोल्ड मेडल जीतने वाली सर्वश्रेष्ठ कराटेकार आस्था सिंह (ब्लैक बेल्ट, तृतीय डान), जो एलन एंगलाइज सीबीएसई स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा हैं, विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। उनके साथ विकास कुमार (10 वर्ष), शिवांश राज, रेयांश राज, स्मृति मुंडा, सिमरन टोप्पो, चित्रलेखा कुमारी, भूमि करमाली एवं 6 वर्ष की अनन्या कुमारी का भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।

 

मुखिया श्री अजय पासवान ने सभी चयनित खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आस्था सिंह आज लड़कियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुकी हैं। उन्होंने अपील की कि पढ़ाई के साथ-साथ आत्मरक्षा के लिए सभी लड़कियों को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण अवश्य लेना चाहिए।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षक एवं अभिभावकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और भुरकुंडा का नाम राज्य स्तर पर रोशन करने का संकल्प लिया।

 

रिपोर्ट अभिषेक मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal