तेनुघाट । चांपी पंचायत अंतर्गत झारखंड पब्लिक स्कूल में आज 24 दिसंबर 2025 को विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम समारोह में बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। विद्यालय के प्रबंधन दिनेश महतो ने पुष्प कुछ देकर अनुमंडल पदाधिकार श्री मछुवा का स्वागत किया। अनुमंडल पदाधिकारी श्री मछुवा ने बारी-बारी से विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया, तत्पश्चात उन्होंने कहा कि इस विज्ञान प्रदर्शनी में सभी बच्चों ने एक से बढ़कर एक कला एवं विज्ञान का प्रदर्शन किया है। इस तरह का विद्यालयों में विज्ञान प्रदर्शनी करने से बच्चों में आत्मनिर्भर, आत्मविश्वास, कौशल विकास एवं ज्ञान बढ़ता है। उन्हें आगे कहा कि इस सुदूर ग्रामणी क्षेत्रों में भी बच्चों के बीच शिक्षा के प्रति काफी झुकाव एवं मेहनत से प्रभावित हु। सभी छात्र छात्राओं को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की सुझाव दिया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिया।
इस मौके पर तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो, जिला परिषद सदस्य माला कमारी, तेनुघाट पंचायत मुखिया नीलम श्रीवास्तव, चांपी पंचायत के पूर्व मुखिया श्रीराम हेंब्रम, विद्यालय के प्राचार्य सुरेश यादव, प्रभात कुमार, मिथिलेश कुमार दास, अजय शर्मा, नरेश रविदास, चंद्रदेव सिंह, सीमांत नायक, नीतू कुमारी, सत्या कुमारी, आकांक्षा कुमारी, सिमू सुमन, राखी कुमारी, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
