Home » News Update » तेनुघाट — तेनुघाट डैम में 25 दिवसीय मेला का उद्घाटन योगेंद्र प्रसाद पेय जल एवं स्वच्छता तथा मधनिषेध मंत्री झारखंड के द्वारा विधिवत फीता

तेनुघाट — तेनुघाट डैम में 25 दिवसीय मेला का उद्घाटन योगेंद्र प्रसाद पेय जल एवं स्वच्छता तथा मधनिषेध मंत्री झारखंड के द्वारा विधिवत फीता

तेनुघाट — तेनुघाट डैम में 25 दिवसीय मेला का उद्घाटन योगेंद्र प्रसाद पेय जल एवं स्वच्छता तथा मधनिषेध मंत्री झारखंड के द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया। 25 दिसंबर से 20 जनवरी 2026 तक मेला का आयोजन किया गया है। तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव एवं जिला परिषद सदस्या माला कुमारी ने पुष्प गुच्छ देकर माननीय मंत्री महोदय को सम्मानित किया। उद्घाटन समारोह के बाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अपने क्षेत्र के लोगों से मिले और क्षेत्र के लोगो ने विभिन्न की समस्या से अवगत कराया मंत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देश देकर समस्याओं को निराकरण करने का निर्देश दिया। पैसा कानून पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पैसा कानून को मुस्तैद तरीके लागू करने का निर्णय लिया। वहीं भाजपा शासित कई राज्यों में पेसा कानून लागू नहीं किया गया है। भाजपा शासित राज्यों में सिर्फ जुमलोबजी की सरकार है पेसा कानून पर तंज कसते ही कहा। आने वाले समय डैम के जर्जर सड़क की मरम्मती को लेकर भी उन्होंने कहा मापी कराकर जल्द सड़क का निर्माण कराया जाएगा। और आने वाले कुछ वर्षों में जल्द तेनुघाट का रूप रेखा में बदलाव दिखाई देगा पर्यटन के रूप विकसित किया जाएगा।

प्रत्येक वर्ष भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ मेला का आयोजन किया गया है। दूर दराज से बाहर से आए हुए पर्यटकों को लुभाने के लिए भी आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। मेला बच्चों एवं बड़ों के लिए झूला, जंपिंग जेट एवं तरह तरह के मनोरंजन का सन साधन उपकरण लगाया गया है। तथा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का दुकान भी लगाया गया है।

मौके पर पेटरवार प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष महतो, सी ओ अशोक राम, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, ओपी प्रभारी तेनुघाट भजन लाल महतो, अधिवक्ता वेंकट हरि विश्वनाथन, झामुमो जिला अध्यक्ष डॉक्टर रतन मांझी, जिला महा सचिव मुकेश कुमार महतो, दीपक गुप्ता शक्तिधर महतो, प्रकाश कुमार महतो, संतोष श्रीवास्तव, अजीत कुमार पांडेय, संजय शर्मा, रामचंद्र यादव, जितेन्द्र यादव, प्रीतम यादव, राजेंद्र नायक, पंकज नायक आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal