मुखिया, पंचायत समिति ने फीता काटकर पैक्स का किया उद्धघाटन
परवेज़ आलम की रिपोर्ट
पलामू जिला के नौडीहा बाजार प्रखंड अंतर्गत खैरादोहर पैक्स का उद्धघाटन आज 25 दिसंबर 2025 क़ो स्थानीय जनप्रतिनिधि मुखिया पातो देवी, पंचायत समिति संतोष यादव, बेलवंति देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया, इस मौके पर कार्यक्रम क़ो सम्बोधित करते हुए पंचायत समिति संतोष यादव ने कहा की खैरादोहर पंचायत वासियो के लिए आज का दिन बड़ा ख़ुशी का भी दिन है जो यहां के किसानो क़ो धान बेचना के लिए सरैडीह जाना पड़ता था जो यहां के अधिकांश किसानो क़ो नम्बर भी नही आ पाता था जिसके कारण यहां के किसानो क़ो बिचौलियों के हाथो धान बेचने क़ो मजबूर होते थे, लेकिन खैरादोहर मे पैक्स खुल जाने से यहां के सैकड़ो किसानो क़ो राहत मिली, इस उद्धघाटन कार्यक्रम मे पंचायत सचिव बिन्देश्वरी सिंह, ने बताया की इस बार किसानो से धान 2450 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब ख़रीदा जाएगा, इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष शाहजहाँ अंसारी एंव बड़ी संख्या मे किसान, आम जनता मौजूद थे
