आज बलकुदरा माइंस में डीएमएस श्री अजीत कुमार द्वारा माइंस का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान माइंस के फेस से लेकर डंपिंग स्थल तक की गहन जांच की गई, साथ ही सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
निरीक्षण के क्रम में माइंस में फेस से लेकर रोड एवं बेंच की स्थिति पूरी तरह संतोषजनक पाई गई, जिसकी डीएमएस अजीत कुमार ने भूरकुंडा परियोजना पदाधिकारी श्री कुमार राकेश सत्यार्थी की प्रशंसा की। पीसी ऑपरेटर से सुरक्षा, आई-कार्ड, पीपीई किट एवं एसओपी (SOP) से संबंधित पूछताछ करने पर ऑपरेटर द्वारा सटीक एवं संतोषजनक जानकारी दी गई, जिसे सुरक्षा की दृष्टि से बेहद सराहनीय बताया गया।

डीएमएस अजीत कुमार ने बरका-सयाल एरिया के उरीमारी में हुई हालिया दुर्घटना का उल्लेख करते हुए सभी माइंस में सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का सुझाव दिया। उन्होंने खासतौर पर आउटसोर्सिंग माइंस में कार्यरत ऑपरेटरों को माइंस की एसओपी की पूरी जानकारी रखने और सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर भूरकुंडा परियोजना पदाधिकारी कुमार राकेश सत्यार्थी, भूरकुंडा माइंस मैनेजर कमर फहीम एवं पप्पू सिंह द्वारा डीएमएस अजीत कुमार का शॉल एवं बुके भेंट कर स्वागत किया गया।
निरीक्षण के दौरान डीएमएस अजीत कुमार ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करते हुए कार्य करने का स्पष्ट निर्देश दिया।
मौके पर शशि भूषण सिंह, पंकज कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, अभिनव आनंद, अविनाश चंद्रा, धीरेंद्र कुमार, रिशु कुमार, अभिषेक कुमार, रमेश कुमार, एस.एम. राजकुमार, ओम प्रकाश ओझा, शैलेंद्र सिंह, अमरेंद्र सिंह, अफजल हुसैन, नौशाद आलम, लक्ष्मी प्रसाद सहित माइंस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
रिपोर्ट अभिषेक मिश्रा
