तेनुघाट — तेनुघाट डी ए वी विद्यालय परिसर में ईसा मसीह का जन्म दिवस क्रिसमस दिवस के रूप में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। नन्हें-मुन्ने बच्चे सांता क्लाज की पोशाक में उपस्थित हुए थे जो अन्य बच्चों को अनेक उपहार, चॉकलेट देते हुए दिखाई दिए तो मरियम की पोशाक में बच्चे बड़े ही आकर्षक लग रहे थे। वहीं एल के जी, यू के जी एवं पहली कक्षा के छात्रों द्वारा उत्कृष्ट प्रस्तुति भी की गई। इस अवसर पर बच्चों को अनेकानेक उपहार एवं चॉकलेट देते हुए प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने बताया कि प्रभु ईसा मसीह का जीवन हमें प्रेम, त्याग एवं भाईचारे का संदेश देता है। सूचना के क्रम में प्राचार्या ने यह भी जानकारी दी कि 29 दिसंबर से 4 जनवरी के मध्य विद्यालय में शीतावकाश रहेगा तथा 5 जनवरी 2026 को खुलेगा । आज यह कार्यक्रम जयंत कुमार के निर्देशन में व संचालन नितिका सिन्हा द्वारा किया गया ।

