केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में केन्द्रीय विद्यालय संगठन, राँची संभाग के सहायक आयुक्त का औचक निरिक्षण…

बेरमो /केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में कक्षा 11 वीं व 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त उपचारात्मक कक्षाएं संचालित हो रही हैं, जिसके कुशल संचालन के निरीक्षण हेतु केन्द्रीय विद्यालय संगठन, राँची संभाग के सहायक आयुक्त महोदय बलेन्द्र कुमार ने आज विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। सहायक आयुक्त बलेन्द्र कुमार के विद्यालय पहुँचने पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। बलेन्द्र ने कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों से संवाद किया। संवाद उपरान्त पठन-पाठन को लेकर संतोष ज़ाहिर किया। बोर्ड कक्षाओं में शिक्षणरत शिक्षकों के साथ मीटिंग करते हुए बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु उचित दिशानिर्देश दिए साथ ही उपचारात्मक कक्षाओं को ऑनलाइन मोड में भी संचालित करने के निर्देश दिए। पठन-पाठन के वातावरण पर संतुष्टि ज़ाहिर करी।
स्टाफ़ मीटिंग में विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे ने सहायक आयुक्त महोदय को आश्वासन दिया कि वह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु भरसक प्रयास करेंगे। मीटिंग मे सभी स्टॉफ महजूद थे l
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
