अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड का 26 वां प्रदेश अधिवेशन गढ़वा में संपन्न हुई अधिवेशन का अंतिम दिन नवीन घोषणाएं हुई , गिरिडीह जिला के लिए गौरव का क्षण रहा ,। इस मौके पर गिरिडीह जिला से मंटू मुर्मू को अभाविप झारखंड प्रदेश सह मंत्री बनाया गया। गौरतलब है कि श्री मुर्मू मूलतः गांडेय प्रखंड अंतर्गत ग्राम जोधपुर के रहने वाले हैं तथा इसके पूर्व वे भारत सरकार द्वारा आयोजित यंग लीडर्स डायलॉग 2024 में झारखंड का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और
युवा सदन 4.0 मैं भी गिरिडीह जिला का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं,।यहां बताते चलें कि श्री मुर्मू का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से वर्ष 2016 से जुड़े हुए है तथा पूर्व में नगर सह मंत्री, प्रदेश जनजाति सह कार्य प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का भी निर्वहन कर चुके हैं और वर्तमान में गिरिडीह जिला संयोजक भी है। वंही इस मौके पर,गिरिडीह जिला से और भी प्रमुख घोषणाएं हुई प्रदेश शोध प्रमुख कृष्ण त्रिवेदी को बनाया गया ,वंही पीरटांड़ प्रखंड के अनीश राय को प्रदेश SFD सह प्रमुख बनाया गया , जबकि आदर्श तर्वे,नीरज मोदी ,मुस्कान सिंह,
ऋषि त्रिवेदी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
