Home » News Update » कार की टक्कर में बाइक सवार दुघर्टनाग्रस्त

कार की टक्कर में बाइक सवार दुघर्टनाग्रस्त

बेरमो /बोकारो थर्मल स्थित केंद्रीय विद्यालय के समीप मेन रोड पर सोमवार की शाम लगभग छह बजे कार द्वारा विपरीत दिशा से आ रहे बाइक को टक्कर मारने से बाइक सवार 42 वर्षीय कार के धक्का से घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोविंदपुर बी पंचायत अंतर्गत जरवा बस्ती निवासी 42 वर्षीय नकुल महतो गोविंदपुर लोकल सेल से शाम छह बजे अपनी बाइक नंबर जेएच09एजेड-7438 से घर लौट रहे थे। केंद्रीय विद्यालय के समीप मेन रोड पर लाल चौक की ओर से तेज गति से आ रहे कार नंबर जेएच24बी-8659 द्वारा दाहिने तरफ से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर कि थी कि कार के दाहिने तरफ का अगला टायर फट गया। दुघर्टना में बाइक सवार का दाहिना पैर टूट गया। कार चालक केंद्रीय विद्यालय मेन गेट के सामने कार को खड़ी कर भाग गया। राहगीरों एवं परिजनों ने घायल नकुल को डीवीसी हॉस्पिटल पहुंचाया। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कार एवं बाइक को जब्त कर थाना ले आई।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal